January 18, 2026
नवगछिया में प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 का भव्य आयोजन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया ।प्रखंड संसाधन केंद्र नवगछिया के प्रांगण में रविवार को प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में प्रखंड संसाधन केंद्र नवगछिया से जुड़े लगभग सभी विद्यालयों के कक्षा 1 से 5 तक के हिंदी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण एवं उर्दू विषय के शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों द्वारा बहुत कम लागत में तैयार किए गए आकर्षक और उपयोगी शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) को व्याख्या के साथ प्रदर्शित किया गया। इन टीएलएम के माध्यम से बच्चों को सरल, रोचक और प्रभावी ढंग से विषयवस्तु समझाने की विधियों का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित शिक्षकों और अधिकारियों ने सराहा। निपुण टीएलएम मेला का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में किया गया। निर्णायक मंडल में […]