February 20, 2026
नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया:नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को वादी द्वारा आवेदन देकर आरोप लगाया गया था कि सुलतान कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया था। इसके बाद संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने चापर दियारा निवासी सुलतान कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी […]