February 25, 2026
अधिवक्ता दिवाकर प्रसाद सिन्हा के निधन पर नवगछिया अधिवक्ता संघ में शोक सभा, न्यायिक कार्य से रहे अलग || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी अधिवक्ता दिवाकर प्रसाद सिन्हा का बुधवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई और क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। दिवंगत अधिवक्ता के सम्मान में नवगछिया अधिवक्ता संघ परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने दिवाकर प्रसाद सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक प्रकट करते हुए अधिवक्ताओं ने दिनभर न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग रखा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार आजाद ने कहा कि दिवाकर प्रसाद सिन्हा के निधन से […]