July 21, 2025
न्यायिक व्यवस्था को जनसुलभ बनाने की दिशा में विशेष अभियान शुरू ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले में न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। प्रधान जिला न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर के निर्देश पर 1 जुलाई से 30 सितंबर तक 90 दिनों का विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के प्रचार-प्रसार और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को एक जागरूकता रथ निकाला गया। इस रथ को भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर से फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश राजकुमार राजपूत सहित विभिन्न न्यायालयों के न्यायाधीशों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के समाधान की प्रक्रिया, उसके लाभ और त्वरित न्याय की […]