May 16, 2025
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भागलपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर : भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न किए गए ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा को सम्मान देने हेतु भागलपुर में शुक्रवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जिला स्कूल, भागलपुर से आरंभ हुई, जिसमें हजारों की संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति और गगनभेदी नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा भागलपुर के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह ने किया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस, बलिदान और समर्पण को समर्पित है। यात्रा के माध्यम से लोगों को सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया। तिरंगा […]