February 2, 2026
ओवरटेक के दौरान सड़क दुर्घटना, दो किशोर गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सोमवार को ओवरटेक करने के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया ले जाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है: शिवम कुमार (16 वर्ष), पिता गुड्डू यादव और लीला बाबू (16 वर्ष), पिता बाबूलाल यादव, दोनों निवासी भवानीपुर। फिलहाल दोनों का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। Chanchal Jha