January 11, 2026
भागलपुर में 27 साल पुराने भूमि विवाद पर पीले पंजे की कार्रवाई, पांच दुकानें ध्वस्त, 15 दिन के लिए रोक || GS NEW
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में पिछले 27 वर्षों से अदालतों में चल रहा भूमि विवाद आखिरकार जमीन पर उतर आया। महात्मा गांधी रोड स्थित सिविल सर्जन परिसर में जब प्रशासन का पीला पंजा चला, तो पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। न्यायालय के आदेश के बाद दो बुलडोजर एक साथ चलाए गए और कुछ ही देर में पांच दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कोई शटर गिराता दिखा तो कोई आनन-फानन में अपना सामान समेटता नजर आया। पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान न्यायालय के नाजिर, अधिवक्ता और दंडाधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे। इसी बीच सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार मौके पर पहुंचे […]