January 5, 2026
भागलपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पहाड़िया जनजाति ने उठाई आवास, रोजगार और शिक्षा की मांग || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को भागलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम लोगों और फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसी दौरान पिरपैती प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में पहाड़िया जनजाति के लोग अपनी विभिन्न मांगों को लेकर टाउन हॉल पहुंचे। हरिनकुल पहाड़ी टोला के निवासी पहाड़िया समुदाय के लोगों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के 70 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद वे अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उनका कहना है कि उनके पास न तो पक्का घर है और न ही सिर छिपाने के लिए छत। बरसात, गर्मी और ठंड जैसे […]