February 17, 2026
भागलपुर में भूमिहीन परिवारों का प्रदर्शन, पहले बसाने फिर हटाने की मांग || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में झुग्गी-झोपड़ी संघर्ष समिति के बैनर तले भूमिहीन परिवारों ने समाहरणालय गेट के समीप जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वे कई वर्षों से भीखनपुर स्थित गुमटी नंबर एक, दो और तीन के इस्लामनगर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं, जो भारतीय रेल की जमीन के अंतर्गत आता है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार द्वारा उक्त जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर होने के कगार पर पहुंच गए हैं। भूमिहीन परिवारों का कहना है कि उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं और उनके पास रहने के लिए कोई वैकल्पिक स्थान उपलब्ध नहीं है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन की […]