May 16, 2025
पैतृक संपत्ति को लेकर भ्रमरपुर निवासी महिला ने लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025फर्जीवाड़े से कबाला कर दुकान तोड़ने का आरोप नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर वार्ड संख्या 06 की रहने वाली पुनम देवी, पति स्वर्गीय विजय चौधरी ने अपने पैतृक जमीन और उस पर बने किराना दुकान को लेकर उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने भागलपुर डीएम, एडीएम, नवगछिया एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ, डीसीएलआर, बिहपुर सीआई, नारायणपुर सीओ और भवानीपुर थाना को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुनम देवी ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि नगरपारा मौजा 1/2 भ्रमरपुर स्थित खाता संख्या 167, खसरा 41-39, रकवा 6 धुर जमीन उनकी निज पैतृक संपत्ति है। इस जमीन पर उनके पूर्वजों के समय से किराना दुकान संचालित हो रही है और […]