December 27, 2025
कहलगांव की सिंचाई कॉलोनी में गृहविहीन परिवारों की बैठक, स्थायी आवास की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान || GS NEWS
कहलगांवChanchal Jhaभागलपुर के कहलगांव के सिंचाई कॉलोनी में गृहविहीन परिवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कॉलोनी में रह रहे पर्चाधारी और भूमिहीन परिवारों को स्थायी आवास दिलाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता गौतम कुमार ने की, जबकि संचालन वार्ड पार्षद एवं जल श्रमिक संघ के नेता योगेंद्र सहनी ने किया। बैठक में स्थानीय मछुआ सुखदेव सहनी ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा कॉलोनी की जमीन एक सप्ताह के भीतर खाली करने का नोटिस दिया गया है। इस नोटिस से कड़ाके की ठंड के मौसम में लगभग सौ परिवारों के सामने बेघर होने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। फूलमणि देवी ने कहा कि वर्ष 1995 में ही 65 परिवारों को पर्चा दिया गया […]