March 8, 2026
मछली मारने से मना करने पर मुखिया की पिटाई, पांच नामजद समेत 10 अज्ञात पर शिकायत || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में मछली मारने से मना करने पर पंचायत के मुखिया के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। मथुरापुर पंचायत के मुखिया मंतोष कुमार महलदार ने शिवनारायणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर पांच नामजद समेत दस अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के भोरंग पोखर के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पोखर में कुछ लोग मछली मार रहे थे। इसी दौरान मुखिया मंतोष कुमार महलदार वहां पहुंचे और उन्हें मछली मारने से मना किया। आरोप है कि इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और गुस्साए […]