January 7, 2026
पटना में भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का किया सम्मानित स्वागत || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । बुधवार को पटना में भागलपुर जिला परिषद के अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का शाल, बुके एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने, पंचायतों के सर्वांगीण विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पंचायतों की कार्यक्षमता बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में आ रही चुनौतियों पर विचार-विमर्श हुआ। जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने भागलपुर जिले की पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास की प्राथमिकताओं […]