August 25, 2025
पप्पू यादव के बयान पर जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ महासचिव रवि कुमार का कड़ा हमला ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड शिक्षा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने पप्पू यादव के बयान को जनता का अपमान बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राजद द्वारा तेजस्वी यादव को और कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को जननायक बताना न केवल बिहार की जनता का अपमान है बल्कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की महान विरासत को ठेस पहुँचाना है। रवि कुमार ने कहा कि जननायक वह होता है, जो जनता के सुख-दुख में हर परिस्थिति में खड़ा रहे और जिसने संघर्ष व बलिदान से अपना जीवन जनता को समर्पित किया हो। कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के लिए जो संघर्ष किया, उससे ही उन्हें जननायक की उपाधि मिली। […]