May 12, 2025
प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह में भागलपुर के 20 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025किशनगंज/भागलपुर।‘द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स (टीबीटी)’ और ‘मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा’ के तत्वावधान में सोमवार को किशनगंज में आयोजित प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह में भागलपुर एवं पूर्णिया प्रमंडल के उत्कृष्ट व नवाचारी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से 20 ऐसे शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने विद्यालयों में नवाचार और रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को आनंददायी और प्रभावी शिक्षण प्रदान किया है। उन्हें न केवल प्रमाण पत्र मिला, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत एक-एक पौधा भी भेंट किया गया। टीबीटी के संस्थापक डॉ. कुमार गौरव एवं प्रमंडल हेड बिंदु कुमारी ने बताया कि इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य बिहार के […]