June 13, 2025
प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने मायागंज अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से इलाज व सुविधाओं की ली जानकारी ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से इलाज, दवा और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। आयुक्त ने इमरजेंसी वार्ड, रेडियोलॉजी विभाग, एमआरआई सेंटर, सीटी स्कैन सेंटर और ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इलाज की व्यवस्था, दवा की उपलब्धता और जांच प्रक्रिया की स्थिति को परखा और वहां मौजूद मरीजों तथा परिजनों से बातचीत कर फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार एवं मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सीएम सिन्हा को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पाई गई […]