March 16, 2026
गंगा में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मातम || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत रजंदीपुर वार्ड संख्या 7 में गंगा नदी में डूबने से एक 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान सिकेन्द्र मंडल की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्ची के पड़ोसी नंदकिशोर कुमार ने बताया कि बच्ची के माता-पिता नहीं हैं और वह अपनी बड़ी मां के साथ रहती थी। सोमवार को वह गंगा किनारे गई थी। घर में शौचालय नहीं होने के कारण वह घाट किनारे हाथ धोने के लिए गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गंगा नदी के गहरे पानी में गिरकर डूब […]