March 7, 2026
भागलपुर सेंट्रल जेल के कैदी की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो जाने से मामला चर्चा में आ गया है। मृतक कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक कैदी की पहचान बेगूसराय जिले के बिहट निवासी भोला सिंह के पुत्र राजीव कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजीव कुमार हत्या के एक मामले में पिछले लगभग सात वर्षों से भागलपुर सेंट्रल जेल में बंद था। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम अचानक राजीव कुमार को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढ़ने के कारण उनकी तबीयत तेजी […]