February 17, 2026
मैट्रिक परीक्षा 2026 आज से,लेकर प्रशासन सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : मैट्रिक परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सख्ती बढ़ा दी गई है। 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू रहेगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है। प्रशासन की ओर से सभी केंद्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में कदाचार या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया […]