February 8, 2026
इंटर की परीक्षा देने आए छात्र की गंगा में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां इंटर की परीक्षा देने आए 18 वर्षीय छात्र की गंगा में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (18 वर्ष), पिता चितरंजन यादव, निवासी ग्राम छोटी भरगामा, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए भागलपुर आया था और वह अपने फूफा संजय यादव, पिता गजल यादव, निवासी ग्राम बाबूपुर तीन नंबर वार्ड, थाना सबौर, जिला भागलपुर के यहां ठहरा हुआ था। जानकारी के अनुसार, […]