November 1, 2025
परबत्ता थाने के तत्पर अनुसंधान में अपहृत बालक बरामद ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर: परबत्ता थाना क्षेत्र में हुए बाल अपहरण मामले में पुलिस की तत्पर कार्रवाई के परिणामस्वरूप 5 वर्षीय अपहृत बालक को बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 जनवरी 2025 को वादी शशि कुमार मंडल ने परबत्ता थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनका 5 वर्षीय पुत्र बीते दिन घर के दरवाजे से अचानक गायब हो गया। उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परबत्ता पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कांड संख्या 11/25 दिनांक 19.01.25 के तहत धारा 137(2)/140(2) बीएनएस के अंतर्गत कांड अनुसंधान प्रारंभ किया। पुलिस ने तुरंत बालक की खोज के लिए टीम गठित की और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। […]