Tag Archives: Patna ka taskar giraphadar

नशे की ‘बड़ी डील’ फेल! ₹12.67 लाख का कोडिन कफ सिरप जब्त, पटना का तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

नवगछिया में वाहन जांच के दौरान मद्यनिषेध विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वैन से 640 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। जब्त की गई इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹12,67,200 आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना जिले के खुसरूपुर निवासी 31 वर्षीय अरविंद बिंद (पिता—डोमन बिंद) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जाह्नवी चौक के पास मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार, मद्यनिषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप ले जाई जा रही है। […]