July 12, 2025
पेंशनधारियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी सौगात ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए 1127 करोड़ रुपये भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पेंशनधारियों को बड़ी राहत देते हुए एक करोड़ 11 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से 1127.27 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की है। यह योजना मुख्यमंत्री की उस सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत वे समाज के बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग एवं वंचित वर्गों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में भागलपुर जिले के टाउन हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री व भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार […]