February 9, 2026
राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी सम्मेलन में नवगछिया के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आलोक कुमार हुए सम्मानित || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया।पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में रविवार 8 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय फिजियोथेरेपिस्ट संघ, भारत के तत्वावधान में प्रथम राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चला, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से फिजियोथेरेपी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, चिकित्सक, शोधकर्ता एवं स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। इस सम्मेलन का मुख्य विषय “गतिशीलता ही औषधि है: आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में फिजियोथेरेपी की नई परिभाषा” रखा गया था। सम्मेलन का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में फिजियोथेरेपी की बढ़ती उपयोगिता, नई उपचार पद्धतियों, तकनीकी विकास तथा शोध कार्यों पर विस्तृत चर्चा करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा […]