Tag Archives: Pikap van ne

पिकअप वैन ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वैन ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के चौक और हबीबपुर थाना के बीच स्थित गैस एजेंसी के पास हुई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को मायागंज अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, ऑटो कजरेली की ओर से भागलपुर आ रहा था। इसी दौरान भागलपुर की ओर से कजरेली जा रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और चालक मौके से फरार […]

Noimg

पिकअप वैन ने बाईक सवार को मारा टक्कर ,पलटा , बाईक सवार रेफर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर प्रखंड के एनएच 31 पर बीरबन्ना चौक से आगे एनएचआई प्लांट के पास शुक्रवार की शाम नवगछिया की ओर से आ रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर बाईक सवार को टक्कर मार दिया. जिससे पिकअप वैन पलट गया और बाईक सवार जख्मी हो गया. सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने घायल बाईक सवार का ईलाज कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से मायागंज रेफर किया. भवानीपुर थाना के एएसआई मुकेश कुमार सिंह व मुकेश कुमार यादव ने बताया कि बाईक सवार गोगरी खगड़िया से नवगछिया की ओर जा रहा था. मिली जानकारी के अनुसार जख्मी बाईक सवार का नाम शिव शंकर मिश्रा है. वह शुक्रवार को गोगरी से नवगछिया की तरफ जा रहा […]

पिकअप वैन ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो में मारा धक्का, छः स्कूली बच्चे और एक अभिभावक घायक, सबों की स्थिति गंभीर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

नवगछिया – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो में जबरदस्त धक्का दे मारा, घटना में नवगछिया के बाल भारती विद्यालय के छः बच्चे और एक अभिभावक घायल हो गए. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद सबों को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर रेफर किया गया है. सभी घायल बच्चे और एक अभिभावक रंगरा के मंदरौनी गांव के हैं. घायलों में पंकज कुमार की पुत्री शालिनी कुमारी, अनिकेत कुमार के पुत्र आरव सिंह, रजनीश कुमार के पुत्र राज सिंह, अभिषेक कुमार की पुत्री आरोही कुमारी, कोमल कुमारी, रमन कुमार की पुत्री सिद्धि कुमारी और अभिभावक 62 वर्षीय अजय कुमार […]