January 25, 2026
तिरासी गाँव में पिंडी पर विराजमान हुई मां माघी दुर्गा, गंगा महाआरती का हुआ आयोजन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के तिरासी गाँव में रविवार की संध्या को मां माघी दुर्गा अपने पिंडी पर विराजमान हुईं। इस अवसर पर भव्य सप्तमी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए। माता के पिंडी पर विराजमान होने के बाद भावपूजा-अर्चना संपन्न की गई और माता का पट खोला गया। इसके पश्चात सप्तमी संध्या आरती आयोजित की गई, जिसे महागंगा आरती के रूप में संपन्न किया गया। इस दौरान भक्तों ने भक्ति भाव के साथ माता की स्तुति की और गंगा आरती में भाग लेकर धार्मिक उल्लास का अनुभव किया। पूजा स्थल पर पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुशासन और शांति बनाए रखी गई। इस भव्य आयोजन ने गांव में […]