December 28, 2025
पिंटू यादव हत्याकांड में संलिप्त दो अपराधकर्मी 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार, रंगरा पुलिस को बड़ी सफलता || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया ।रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत 25 दिसंबर 2025 को भवानीपुर टावर चौक के पास हुए पिंटु कुमार हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए महज 36 घंटे के भीतर दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को रंगरा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि 25 दिसंबर की संध्या लगभग 5 बजे पिंटु कुमार खेत से घर लौट रहा था, इसी दौरान घात लगाए अपराधकर्मियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में मृतक की मां के आवेदन के आधार पर रंगरा थाना कांड संख्या 316/25 के तहत धारा 103 (1) और 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ […]