January 19, 2026
पीपरपाती रैन बसेरा के पास स्कूल वैन में लगी आग, सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरपाती स्थित रैन बसेरा के समीप एक निजी विद्यालय की स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, जिससे स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया। सूचना मिलते ही ललमटिया थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल वैन में कोई भी स्कूली बच्चा सवार नहीं था। यदि उस समय बच्चे वैन में होते, तो यह घटना एक बड़े और गंभीर हादसे में तब्दील हो सकती […]