November 3, 2025
पीरपैंती बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भीषण आग, कई सामान जलकर राख ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के पीरपैंती बाजार वार्ड संख्या 06 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से मोहम्मद जहीर के घर में भीषण आग लग गई। बताया जाता है कि नया गैस सिलेंडर भरवाकर घर लाया गया था। जैसे ही सिलेंडर को चूल्हे से जोड़ा गया और माचिस जलाई गई, उसी क्षण सिलेंडर के मुंह से गैस लीक होकर उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे घर में फैल गईं और सब कुछ जलकर खाक हो गया। घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई काबू नहीं पा सका। स्थिति गंभीर होती […]