July 1, 2025
पीरपैंती रेफरल अस्पताल में 16 टीबी मरीजों को लिया गया गोद, छह महीने तक मिलेगा पोषण राशन ||GS NEWS
बिहारDESK2025भागलपुर : पीरपैंती रेफरल अस्पताल परिसर में मंगलवार को “निश्चय मित्र” अभियान के तहत 16 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर एक निजी नर्सिंग होम के संचालक ने 11 मरीजों को, जबकि वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स (WHP) के फील्ड ऑफिसर संतोष कुमार ने 5 मरीजों को गोद लिया। इन सभी मरीजों को आगामी छह महीनों तक पौष्टिक आहार के लिए राशन की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अन्य जागरूक नागरिकों को भी इस प्रकार की पहल में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के और लोग निश्चय […]