September 4, 2025
पीरपैंती में स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण का समापन, छात्राओं ने शपथ लेकर दिखाई प्रतिभा ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर ।पीरपैंती प्रखंड के चंपा देवी इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय, शेरमारी में भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में पांच दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण का दीक्षांत सह समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें जिला संगठन आयुक्त विपिन कुमार सिंह, सहायक सचिव अमरनाथ सिंह, प्राचार्य मो. मेहताब आलम, सुबोध कुमार, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद, गाइड कैप्टन जया मलिक और शमा तरन्नुम शामिल हुए। समारोह में भागलपुर से आए स्काउट पदाधिकारियों का अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त विपिन कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट एंड गाइड जैसी संस्था से जुड़ने पर छात्राओं में शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास होता है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. […]