February 2, 2026
पीएम-किसान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा ||GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। समीक्षा भवन, भागलपुर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी (e-KYC) एवं किसान रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि PM-KISAN योजना से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से ई-केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्री के कार्यों को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपादित करने पर जोर दिया, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी ने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लिया […]