January 16, 2026
स्मार्ट सिटी भागलपुर के मुख्य बाजार में शौचालय नहीं, पीएमओ ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगा जवाब || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। स्मार्ट सिटी भागलपुर के प्रमुख शहरी बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की अनुपलब्धता का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से 30 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), नई दिल्ली में पत्राचार किया गया था। पीएमओ कार्यालय ने इस पत्राचार पर संज्ञान लेते हुए 6 जनवरी 2026 को बिहार के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर मामले में जवाब मांगा है। पूरा मामला भागलपुर के स्मार्ट सिटी एरिया में स्वच्छता व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालय से जुड़ा हुआ है, जहां रोज़ाना हजारों लोग, व्यापारी और बाहर से आने वाले ग्राहक आवाजाही करते हैं। याचिकाकर्ता पुनीत चौधरी ने बताया कि शहरी क्षेत्र और मुख्य बाजार जैसे […]