July 26, 2025
पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के लकड़ाकोल गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान कहलगांव के डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब एक बजे तीन-चार थानों की पेट्रोलिंग गाड़ी के साथ कहलगांव डीएसपी लकड़ाकोल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसे बाहरी अपराधियों का हमला समझते हुए जवाब में पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की एक गाड़ी को घेर लिया, जबकि दो अन्य गाड़ियां मौके से फरार हो गईं। घेराव की गई गाड़ी से चार पुलिसकर्मियों को […]