Tag Archives: Police ko

पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी खोलकर भागा तोपुलिस ने छत से छलांग लगाकर आरोपी को दबोचा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

बीएचजी जवान और आरोपी दोनो हुए जख्मी अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत नवगछिया कोर्ट परिसर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इस्माइलपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार बैटरी चोरी मामले का एक अभियूक्त हथकड़ी खोलकर पुलिस गिरफ्त से भाग निकला। इस घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ दूरी पर कोर्ट परिसर में ही उसे दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार, इस्माइलपुर थाना कांड संख्या- 179/25, बैटरी चोरी मामले के आरोपी इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छट्ठू सिंह टोला निवासी सोनू कुमार पिता बच्चो मंडल को शुक्रवार की संध्या चोरी की बैटरी के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। वहीं शनिवार दोपहर करीब तीन […]

पुलिस के साथ हाथापाई व धक्का-मुक्की ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के कोसी पार ढोलबज्जा बाजार में घर का निर्माण कार्य रोकने गई पुलिस के साथ हाथापाई व धक्का-मुक्की की गयी. बताया गया कि जयप्रकाश भगत अपने घर का निर्माण करवा रहे थे. वहीं विजय भगत उस जमीन पर अपना दावा कर रहे थे. विजय भगत ने घर के निर्माण कार्य को रोकने के लिए ढोलबज्जा थाना में आवेदन दिया था. ढोलबज्जा थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ जांच करने गए थे. ढोलबज्जा थानाध्यक्ष ने निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा. लेकिन जयप्रकाश भगत ने निर्माण कार्य नहीं रोक रहे थे. इस क्रम में पुलिस के साथ हाथापाई व धक्कामुक्की की गयी. ढोलबज्जा थाना अध्यक्ष ने इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी. कदवा ओपी की पुलिस वज्र टीम […]

Noimg

पुलिस को नहीं मिला आरोपी तो दो युवकों को पकड़ा की पिटाई कहा आरोप करो कबूल, एसपी से मिले परिजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

युवकों ने एसपी से कहा सर जबरन मारकर आरोपी बना रहे हैं सब लोग एसपी के निर्देश पर दोनों युवकों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ा नवगछिया | नवगछिया पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है बता दें कि शनिवार को कदवा थाना प्रभारी नरेश सिंह और ढोलबज्जा थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से चौसा थाना क्षेत्र के खलीफा टोला निवासी गुलशन कुमार और योगेश कुमार को कदवा के बोरबा टोला में दादा दशरथ राय और पोता कृष्ण कुमार की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों युवकों से थाने लाकर पूछताछ किया गया और जबरन मारपीट कर हत्या का आरोप अपने नाम करने का दबाव बनाने लगा। हत्याकांड मामले में पुलिस की […]

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने तीन लूट व एक डकैती मामले में 12 अपराधियों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभारतDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर पुलिस को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है, दरअसल पुलिस ने 3 लूट व एक डकैती मामले में 12 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 30 मई को बबरगंज थाना क्षेत्र में स्विगी के डिलीवरी बॉय से बाइक समेत पैसे लूट लिए थे जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई छापेमारी के क्रम में 4 अपराधियों कुख्यात मनीष चौधरी, राकेश चौधरी, छोटु व बबलू को गिरफ्तार किया है। मनीष और राकेश पहले भी जेल जा चुका है। वहीं दूसरा मामला सबौर थाना क्षेत्र का है जहां बाइक सवार चार अपराधियों ने आम से भरे पिकअप को लूट लिया था जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई इस […]

नवगछिया : पुलिस को देखते ही चालक और सहचालक हुआ फरार, ट्रक से 900 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया पुलिस ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा पर एक ट्रक से 900 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. जबकि पुलिस को देखते ही मौके से ट्रक का चालक और सहचालक फरार हो गया है. ट्रक नंबर शून्य जी 1796 नागालैंड के किसी शहर का बताया जा रहा है. नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रक पर 98 कार्टन में कुल 3000 बोतल शराब है जो कुल मिला कर 900 लीटर है. उत्पाद विभाग पटना द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग कर शुरू कर दिया. शराब वाले ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक का चालक और सहचालक मौके से फरार हो गया. एसडीपीओ […]

नवगछिया : पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल छोड़ भाग खड़ा हुआ शराब विक्रेता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की से 15 लीटर देशी शराब को किया बरामद नवगछिया – रंगरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुरली गांव से रविवार को एक मोटरसाइकिल से 15 लीटर देशी शराब बरामद किया है. जानकारी मिली है कि मुरली गांव के पास रंगरा के थनाध्यक्ष माहताब खान खुद वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे. इसी क्रम में एक बाइक सवार को उन्होंने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा. पुलिस बलों ने जब युवक को पकड़ने के लिये दौड़ना शुरू किया तो युवक मोटरसाकिल मौके पर ही छोड़ कर भाग गया. जब मोटरसाइकिल की तलाशी की गयी तो 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया. जानकारी मिली है कि पुलिस ने मौके से भागे युवक की […]

रंगरा : पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ रेडीमेड और कॉस्मेटिक्स दुकान का संचालक ||GS NEWS

रंगरा चौकDESK 040

रंगरा थाने में दुकानदार के विरूद्ध दर्ज की गयी प्राथमिकी रंगरा – लॉक डाउन का उल्लंघन कर रंगरा थाने के भवानीपुर गांव में रेडीमेड और कॉस्मेटिक्स की दुकान का संचालन कर रहे दुकानदार गांव के ही राजेश गुप्ता के विरुद्ध रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूरी जानकारी देते हुए रंगरा थाने के थानाध्यक्ष महताब खान ने कहा कि पुलिस गश्त में जैसे ही पुलिस भवानीपुर गांव पहुंची तो एक रेडीमेड और कॉस्मेटिक्स की दुकान खुली हुई थी. पुलिस को देखते ही दुकानदार दुकान छोड़कर मौके से भाग गया. आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पता चला कि उक्त दुकान राजेश गुप्ता का है. इसके बाद पुलिस ने दुकानदार के परिजनों को सूचना भिजवा कर दुकान […]