Tag Archives: police Ne ndps aur arms act ke pharar aaropi ko kiya giraphadar

पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के फरार आरोपित को किया गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत फरार चल रहे तेतरी निवासी बिहारी पंडित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ नवगछिया थाने में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़कर हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ पहले भी नवगछिया थाने में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के चार मामले और एनडीपीएस एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha