September 17, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भागलपुर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और सेवा कार्यों का आयोजन ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। इसी क्रम में भागलपुर जिला भी पीछे नहीं रहा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। जानकारी के अनुसार, जिले के प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा वृद्धेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से विशेष हवन का आयोजन किया। मंदिर परिसर जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर विशेष […]