July 1, 2025
प्रखंड-अंचल कार्यालयों की सफाई का जिम्मा अब जीविका दीदियों के हवाले, रोजगार के नए अवसर सृजित ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर: जिले के तीन प्रखंडों—गोराडीह, गोपालपुर और नारायणपुर—में मंगलवार से प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई का कार्य जीविका दीदियों द्वारा शुरू कर दिया गया है। गोपालपुर में तीन तथा गोराडीह और नारायणपुर में दो-दो जीविका दीदियों को फिलहाल सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पहल बिहार सरकार के हालिया निर्णय के आलोक में की जा रही है, जिसके तहत प्रखंड और अंचल कार्यालयों की सफाई का कार्य अब जीविका दीदियों को सौंपा जा रहा है। इस फैसले से कार्यालय परिसरों को साफ-सुथरा रखने में सहायता तो मिलेगी ही, साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने स्थानीय स्तर पर रोजगार […]