March 18, 2026
रामनवमी व ईद को लेकर नवगछिया में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट मोड में || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को नवगछिया अनुमंडलीय सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ रोहित कर्दम ने की। बैठक में एसडीपीओ ओम प्रकाश, आदर्श थाना नवगछिया के एसएचओ सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्ष, बीडीओ, सीओ एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ रोहित कर्दम ने कहा कि रामनवमी और ईद जैसे पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं। ऐसे में इन अवसरों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां विशेष चौकसी बरती जाए तथा प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट के […]