January 3, 2026
भतोरिया चौक पर अंडरपास निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध, प्रशासन की समझाइश से हालात हुए शांत || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजिया बाईपास स्थित भतोरिया चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास को लेकर उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब भतोरिया गांव के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। अंडरपास निर्माण को लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं और आशंकाओं के कारण ग्रामीण नाराज थे और उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्य बंद करा दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निर्माण कार्य रुकने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर भागलपुर के एसडीएम विकास कुमार, डीएसपी-2 राकेश कुमार, नाथनगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन, मधुसुदनपुर थाना अध्यक्ष मोहम्मद सफदर अली के साथ वज्र टीम पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति का […]