December 29, 2025
प्रस्तावित मॉडर्न पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर हरिनकोल पंचायत में अनोखा विरोध, मुखिया व ग्रामीणों ने किया श्रमदान || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। पीरपैंती प्रखंड के हरिनकोल पंचायत में प्रस्तावित मॉडर्न पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद अब इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। पंचायत के मुखिया दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्राम सभा में मुखिया दीपक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि पंचायत और ग्रामीणों की बातों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है तथा नियमों की अनदेखी कर भवन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के निर्णयों की अवहेलना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। […]