August 4, 2025
प्राथमिक विद्यालय आशाटोल पश्चिम के लिए नए भवन निर्माण की मांग, विधायक ने लिखा शिक्षा मंत्री को पत्र||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। नारायणपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय आशाटोल पश्चिम की जर्जर भवन स्थिति को देखते हुए बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने बिहार के शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर नए विद्यालय भवन के निर्माण की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जब वे प्राथमिक विद्यालय आशाटोल पश्चिम पहुंचे, तो देखा कि इस विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई होती है, लेकिन विद्यालय का भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है। भवन की हालत इतनी खराब है कि छात्रों की सुरक्षा को लेकर कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना घट सकती है। विधायक ने शिक्षा मंत्री से विशेष आग्रह किया है कि भविष्य की सुरक्षा और बच्चों की पढ़ाई को ध्यान […]