January 2, 2026
प्राथमिकता वाले लंबित कार्यों की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में प्राथमिकता सूची में शामिल लंबित कार्यों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर जिले के सभी कार्यालय प्रधान, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कैबिनेट के निर्णय के आलोक में प्रखंड स्तर पर प्रत्येक माह कम से कम दो बार समन्वय बैठक का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। यदि दो या अधिक विभागों के बीच समन्वय से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसका समाधान जिला स्तर के पदाधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक विभाग के पदाधिकारी […]