February 15, 2026
विभागीय क्रिकेट लीग में एसबीआई-11 की शानदार जीत, प्रीतम कुमार बने मैन ऑफ द मैच || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। विभागीय क्रिकेट लीग के तहत शनिवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में एसबीआई-11 की टीम ने कोर्ट-11 को एकतरफा मुकाबले में पराजित करते हुए शानदार जीत दर्ज की। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के संतुलित प्रदर्शन के दम पर एसबीआई-11 ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोर्ट-11 की टीम एसबीआई-11 के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित 15 ओवर में मात्र 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एसबीआई-11 के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा, जिससे विपक्षी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी खड़ी नहीं कर सके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीआई-11 की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 73 […]