March 12, 2026
भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में श्री राम कथा सत्संग का शुभारंभ, पूज्य रामेश्वर उपाध्याय का हुआ भव्य स्वागत || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaगणेश वंदना और माँ दुर्गा के भजनों से हुआ कार्यक्रम का आगाज, तुलसीदास के जीवन प्रसंगों का हुआ श्रवण नवगछिया । भ्रमरपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री राम कथा सत्संग का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस के अवसर पर व्यास पीठ पर आसीन पूज्य रामेश्वर उपाध्याय का ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीण विनय कुमार झा ने उनका भावपूर्ण अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत नवल किशोर दास को सांवरिया सेठ शंभू गोस्वामी और संजय झा ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वचन प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन सम्राट हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक ने अपनी मधुर आवाज में गणेश वंदना और माँ दुर्गा के भजनों की प्रस्तुति देकर […]