March 13, 2026
ट्रक और सीएनजी ऑटो में आमने-सामने टक्कर, पंक्चर दुकान पर पलटा ट्रक || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaहादसे में दोनों चालक घायल, दुकान के उपकरणों को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिरबन्ना चौक के समीप एनएच-31 पर शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे गिट्टी लदे ट्रक और सीएनजी ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे स्थित हवा-पंक्चर की दुकान पर पलट गया, जबकि सीएनजी ऑटो एनएच पर ही पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय पंक्चर दुकानदार दुकान में मौजूद नहीं था और ऑटो में कोई यात्री सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में दोनों वाहनों के चालक आंशिक रूप से […]