Tag Archives: puraini mein

Noimg

पुरैनी में ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान’ अभियान के तहत तसर रेशम धागाकरण और कताई पर तकनीकी प्रदर्शनी आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान’ (एमआरएमए) अभियान के अंतर्गत तसर रेशम धागाकरण एवं कताई पर केंद्रित एक दिवसीय तकनीकी प्रदर्शनी कार्यक्रम सोमवार को जगदीशपुर प्रखंड के पुरैनी गांव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम रेशम तकनीकी सेवा केंद्र, भागलपुर द्वारा महाप्रबंधक सह सहायक उद्योग निदेशक (रेशम) एवं जिला नोडल अधिकारी, एमआरएमए के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 31 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण तसर रेशम की रीलिंग एवं कताई की उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन रहा, जिसे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सीखा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रेशम तकनीकी सेवा केंद्र, भागलपुर के वैज्ञानिक-बी आकाश शर्मा ने एमआरएमए अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह […]