February 12, 2026
पुराने विवाद में वार्ड सदस्य के पति विजय यादव को अपराधियों ने मारी गोली || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले में बदमाशों ने वार्ड सदस्य के पति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत अंतर्गत नशेपुर गांव की है। घायल की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय यादव अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए भागलपुर आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह बेटी के साथ अपने गांव तिलकपुर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही आरोपी अनीश मंडल ने उनकी बेटी के सामने ही विजय यादव के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जुटे तो आरोपी फरार हो गया। […]