November 16, 2025
पुरैनी खरादी मोहल्ले में जमीन विवाद के चलते हिंसक मारपीट, एक ही परिवार की तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी खरादी मोहल्ले में शनिवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोहल्ले के निवासी मोहम्मद इमरान और उसके परिवार के करीब 10–11 सदस्यों पर एक ही परिवार की तीन महिलाओं को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित पिंकी ने बताया कि वह घर की छत पर कपड़े सुखा रही थीं, तभी मोहम्मद इमरान ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि इमरान उनके घर के दरवाजे तक पहुँच गया। इसके बाद वह घर में घुस गया और पिंकी की पिटाई शुरू कर दी। घटना की आवाज सुनकर पिंकी की दोनों बेटियां शाइस्ता परवीन और निशा प्रवीण बीच-बचाव के लिए आईं, […]