November 26, 2025
पुरानी रंजिश में युवक को सीने में गोली, हालत गंभीर; भागलपुर से पटना रेफर ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के रजौन थाना क्षेत्र के खिड्डी गांव में सोमवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। प्रसादी यादव के पुत्र प्रदीप यादव (30) को अज्ञात हमलावरों ने सीने में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी मच गई। गोली लगते ही प्रदीप यादव जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी प्रदीप को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए तुरंत भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज में भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद देर रात बेहतर […]